अगर आप के यहां भी मक्के की खेती होती है तो अब आप को लेबर कि चिंता करने की जरुरत नहीं है क्यों कि अब बाजार में आ गया मक्का तोड़ने की मशीन जो मक्का को तोड़कर ट्राली में भर देती है। जैसा कि हम सब जानते है मक्के कि खेती दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है और हार्वेस्टर से मक्का कटवाने में किसान को नुकसान होता है और लेबर समय पर न मिलने से भी किसान परेशान हो जाता है। इन सब समस्याओं से अब किसान को छुटकारना मिलने वाला है क्योंकि अब कुछ कंपनिया नई तकनीक से मक्का तोड़ने वाली मशीन ( corn picker) लेकर आई है।
एक घंटे में तोड़ेगी 2 एकड़ कि मक्का
जो काम लेबर को करने में दिनभर लग जाता है उस काम को कुछ घंटे में करने की क्षमता है corn picker कि, यह मशीन हार्वेस्टर कि तरह ही एक घंटे में लगभग 2 एकड़ का मक्का तोड़ देती है। मक्का किसानों के लिए यह मशीन फायदे दिलाने वाली है।
50 से 60 hp ट्रैक्टर में होती है फिट
इस मशीन को फिट करने के लिए कम से कम 50 hp से 60 HP तक के ट्रैक्टर कि जरूरत पड़ती है। Corn picker को चलाने में ट्रैक्टर लगभग 4 – 7 लिटर डीजल एक घंटे में पीता है। इसको फिट करने में 2 दिन से लेकर 4 दिन तक समय लग जाता है।
Corn picker से लाभ
मक्का एक ऐसी फसल है जिसको पूरी तरह से खेत में पकाना मुश्किल होता है , इसलिए इसे समय से पहले तोड़कर एक जगह रख लिया जाता है। लेबर से मक्का तुड़वाने में समय और पैसा ज्यादा लगता है और कही कही समय पर लेबर मिलती भी नहीं , ऐसे में corn picker से आसानी से मक्का तोड़कर किसान एक जगह रख सकते है। जो किसान खेती के कृषि उपकरण चलाकर मुनाफा कमाते है उनके लिए भी यह एक अच्छी कमाई का साधन बन सकता है। एक ही सीज़न में किसान इस मशीन से पैसे वापिस निकल सकता है। यह मशीन हार्वेस्टर से ज्यादा काम निकल कर दे सकती है।
क़ीमत
Corn picker कि क़ीमत अलग अलग कंपनियों के मॉडल से हिसाब से आती है , यह मशीन 7 लाख से 12 लाख के बीच में आती है। इसमें एक भूसा बनाने वाला सिस्टम होता है जो 12 लाख के आस पास आती है।